पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने मेयर से मिलकर लोगाें की समस्याओं के बारे में बताया

विधायक ने मेयर से मिलकर लोगाें की समस्याओं के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकराकेश पांडे ने बुधवार को नगर निगम के मेयर एचएस गोलवाड़िया से मिलकर शहर के लोगों को पेश रही परेशानियों के बारे में बताया और इन्हें जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा।

उन्होंने बताया की बरसात के दौरान शहर की कई सड़कों की खस्ता हाल से यातायात में काफी दुविधा रही है उतरी विधानसभा हलका से लगातार पीने के पानी के गंदा हाेने की शिकायते मिल रही। जो कि लोगो की सेहत के लिए हानिकारक है। मेयर ने इस बात का भरोसा दिलाया कि सभी समस्याएं जल्द से जल्द से हल कर ली जाएंगी। उन्होंनें संबंधित अधिकारियों को इस और अति शीघ्रता से कार्य करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकास साथ-साथ मिलकर ही किया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक राकेश पांडे के साथ वरिष्ठ नेता परमिंद्र मेहता, मनप्रीत ग्रेवाल, अश्वनी शर्मा समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।