- Hindi News
- राज दुलारी की आत्मिक शांति के लिए कराया गया अमृतवाणी पाठ
राज दुलारी की आत्मिक शांति के लिए कराया गया अमृतवाणी पाठ
लुधियाना|विश्वकर्मा चौकमें चोपड़ा पेंट स्टोर के मालिक संजीव चोपड़ा और राजीव चोपड़ा की माता राज दुलारी चोपड़ा की आत्मिक शांति के लिए बीआरएस नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में अमृतवाणी पाठ करवाया गया। निष्काम सेवा आश्रम के सरवन कुमार शिष्यों ने पाठ किया। उन्होंने बताया कि राज दुलारी मिलनसार स्वभाव की थी। हमेशा दान पुण्य करना और दूसरों की मदद करना उन्हें काफी पसंद था। वो अपने घर को जोड़ कर रखती थी और अपने बच्चों से बहुत ही ज्यादा प्यार करती थी। पाठ में राज दुलारी की दोनों बेटियों ने सुनील खन्ना और जयश्री राजपूत ने भी अपनी माता की आत्मा की शांति के लिए कामनाएं की गई। इस मौके पर अनिल मल्होत्रा, सुनील मल्होत्रा, जीवन पुरी, प्रवीण पुरी, राजीव पुरी, संजीव पुरी आदि ने मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।