पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर छठे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना

मांगों को लेकर छठे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारसे अपनी मांगों को लेकर जिला प्रोग्राम दफ्तर के बाहर बैठी आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन का धरना छठे दिन भी जारी रहा। जहां पर वर्कर्स ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी यूनियन को नजरअंदाज किया जा रहा है। जो नाइंसाफी है।

यूनियन की प्रेसिडेंट सुभाष रानी ने कहा कि सरकार को हमारी परेशानियों को भी समझना चाहिए। उन्हें एेसे अनदेखा करना सही नहीं है। यदि सरकार की ओर से जल्द समस्याओं को निदान नहीं किया गया तो यूनियन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यूनियन की ओर से वित्त मंत्री का पुतला भी फूंका जा चुका है। गुरू नानक नगर सर्कल की ओर से 73 वर्कर्स हेल्पर्स ने धरने पर बैठ कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए कहा। आशा रानी ने सभी वर्कर्स को हिम्मत छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट रह कर सरकार से अपनी सारी मांगों को पूरा करवाना ही होगा। इस मौके पर जसबीर कौर, बिमला रानी, मनप्रीत कौर, सुमन बाला और वृंदा शर्मा भी मौजूद थीं।