पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीओ चालान सेंटर में चार घंटे ठप रहा काम

डीटीओ चालान सेंटर में चार घंटे ठप रहा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्किंगटाइम में सॉफ्टवेयर अपडेट करने से बुधवार को बचत भवन के पीछे डीटीओ चालान सेंटर में चार घंटे काम ठप रहा। इससे चालान भरने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रोजाना औसतन 200 लोग चालान भरते हैं, लेकिन बुधवार को सिर्फ 60 लोग ही चालान जमा करवा पाए। जबकि बाकी वापस लौट गए।

दरअसल, इस चालान सेंटर का सर्वर डीसी ऑफिस के सुविधा सेंटर से जुड़ा है। बुधवार को जब इसका सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाने लगा तो सर्वर चलना बंद हो गया। इस कारण चालान जमा करने आए लोगों को इंतजार करना पड़ा। सुबह से बंद पड़ा सर्वर दोपहर में लगभग एक बजे चला। इसके बाद इंतजार कर रहे लोगों का ही चालान जमा हो सका। वहां जमा लोगों ने वर्किंग टाइम यानी चालान जमा करने के समय पर दूसरा काम करने पर एेतराज जताया।

सॉफ्टवेयर अपडेशन जरूरी था। इससे ऑनलाइन चालान जमा करने वाली वेबसाइट भी जुड़ी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो सर्वर में दिक्कत जाती। कुछ ही घंटे में सर्वर चल गया था।

-समीरतलवानी, इंजीनियर,सुविधा सेंटर।