पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवल कृष्ण को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

केवल कृष्ण को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूमाॅडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में केवल कृष्ण कपूर काॅन्ट्रैक्टर एंड जनरल सप्लायर की रस्म पगड़ी की सभा हुई। इसमें शहर के कई गणमान्यों लोगों ने उपस्थित होकर उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।

गौर हो कि समाज में वे भगत जी के नाम से मशहूर थे। इस दौरान सर्वप्रथम अमृतवाणी का पावन पाठ किया गया। इसके पश्चात पंडित चंद्र मिश्रा दंडी स्वामी से ने गरुड़ पुराण को भोग डाला। पंडित जी ने बताया कि केवल कृष्ण जी सेवा भाव वाले इंसान थे। वह विभिन्न संस्थाओं जैसे गउशाला डिवीजन नंबर 3, सनातन धर्म मंदिर, दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से जुड़े हुए थे। वह शांत स्वभाव पूजा पाठ करने वाले थे। उन्होंने अपने बच्चों को भी नेक रास्ते पर चलने के संस्कार दिए। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य भारत भूषण आशू एमएलए, चमनलाल चेतली पूर्व प्रधान लुधियाना कानॅ्ट्रेक्टर एसोसिएशन, ममता आशू कौंसलर, गुरुद्वारा पोठोहार से सरदार निरजंन सिंह, बंटी, अाशा कपूर, देविंद्र कपूर, दलजीत कपूर, कुलदीप राय, अनुराधा, सोनिया, बबली मेहरा, नीरज मेहरा, मीना चौपड़ा, कमल चौपड़ा, हिमांशु, निखिल, निलेश, आदि उपस्थित रहे।

न्यू माॅडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में केवल कृष्ण कपूर की रस्म पगड़ी की सभा हुई। शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना की।