- Hindi News
- एजुकेशन वॉलंटियर्स ने मार्च कर लगाया धरना
एजुकेशन वॉलंटियर्स ने मार्च कर लगाया धरना
छहमहीने से तनख्वाह मिलने पर इनक्लूसिव एजुकेशन वॉलंटियर्स यूनियन लुधियाना ने चतर सिंह पार्क में मीटिंग की जिसमें जिले के वॉलंटियर्स पहुंचे। यूनियन प्रधान गुरविंदर सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में अप्रैल से तनख्वाह मिलने पर चर्चा की गई। फिर पार्क से भारत नगर चौक होते हुए मार्च निकाल सभी मिनी सेक्रेटेरिएट पर धरने पर बैठे। इस दौरान एडीसी अमृत कौर गिल को मेमोरेंडम भी सौंपा। प्रधान ने बताया कि उन्होंने अपनी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी तक भी पहुंचाई है पर ईरानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने वॉलंटियर्स का बजट पास कर राज्य सरकार को भेज दिया है।
वहीं पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी यूनियन का नाम इस बजट लिस्ट में नहीं है। ग्रेवाल ने कहा कि इस तरह लंबे समय से हमें परेशान किया जा रहा है। 2008 से इनक्लूसिव टीचर्स सेवाएं दे रहे हैं पर कोई हल नहीं निकला है। सुबह प्राइमरी के डिसएबल्ड बच्चों को पढ़ाते हैं। घरों में रहते असमर्थ बच्चों को घर जाकर शिक्षित करते हैं। साथ ही एसएमएस और कॉल करके भी उनसे संपर्क करते हैं। ये सब कुछ अपने खर्च से करते हैं। फिर भी तनख्वाह नहीं दी जा रही। बच्चों को कैंप में भी खुद के खर्च पर लेकर जाते हैं। सरकार सैलरी समय पर दे।
10सितंबर को डीसी को भी दिया था मेमोरेंडम
यूनियनने 10 सितंबर को भी डीसी रजत अग्रवाल को मेमोरेंडम दिया था जिसमें पहले ही क्लासेज का बहिष्कार करने की बात थी। जिले में करीब 1358 वॉलंटियर्स हैं जो तनख्वाह मिलने तक कोई क्लास नहीं लगाएंगे। सरकार जल्द सैलरी दे नहीं तो यूनियन की ओर से सख्त कदम लिया जाएगा।
इनक्लूसिव एजुकेशन वॉलंटियर्स यूनियन के मेंबर्स ने चतर सिंह पार्क से मार्च निकाल कर मिनी सेक्रेटेरिएट पर धरना दिया।