पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिमिट है एक हजार रुपए कैश की और जमा करवा लेते हैं लाखों रुपए

लिमिट है एक हजार रुपए कैश की और जमा करवा लेते हैं लाखों रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लॉटोंकी अलॉटमेंट के दलदल में फंसे लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट आॅफिस की हर ब्रांच ने नियमों को ठेंगे पर रख डाला। लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट की शर्तों मुताबिक ट्रस्ट के कैश काउंटर पर किसी भी तरह के पुरानी बकाया राशि का भुगतान नकद एक हजार रुपए से अधिक नहीं किया जा सकता है, लेकिन बीते चार महीनों में इन काउंटरों पर एक एक दिन में लाखों रुपए जमा करवा लिए गए। ये सब कुछ ट्रस्ट में काम करने वाले डीलरों को फायदा पहुंचाने को किया गया है। असल में नकद जमा होने वाली पेमेंट को ये डीलर अपनी किताबों में नहीं डालते और दो नंबर का रुपए प्लॉटों की खरीद फरोख्त में इस्तेमाल करते हैं। दूसरी ओर ट्रस्ट में जमा करवाई जाने वाली लाखों की राशि की सिक्योरिटी को एक भी पुलिस मुलाजिम तक नहीं है। ट्रस्ट में ऐसी पेमेंट जमा करवा जहां नियमों की उल्लंघना हो रही है, वहीं इनकम टैक्स की आंखों में भी धूल झोंकी जा रही है।

इसलिएजमा करवाई जाती है कैश काउंटर राशि

इंप्रूवमेंटट्रस्ट के कैश काउंटर पर आने वाले अधिकर राशि प्लॉटों की पुरानी बकाया राशि के तौर पर रहती है। जिसमें प्लॉटों की नॉन कंस्ट्रक्शन फीस, प्लॉटों की टूटी हुए किश्तें, एक चौथाई जमा राशि वाले कैंसिल प्लॉटों की बहाली राशि जमा की जाती है। लेकिन जमा होने वाली राशि किसके खाते से आई है और सरकारी रिकार्ड में दर्ज करने को सरकार ने ये अदायगी चैक के जरिए जमा करने की हिदायत दे रखी है। इस हिदायत से जहां ट्रस्ट में जमा होने वाली पेमेंट आन रिकार्ड रहती है, वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी राशि की लूटपाट का कोई डर नहीं रहता।

सीवीओजांच के घेरे में हैं कई प्लॉटों की अलॉटमेंट का मामला

लोकलबॉडी का सीवीओ विंग पिछले एक महीने से बीआरएस नगर के प्लॉट नंबर 424 जैडआई, शहीद भगत सिंह नगर के 821 एफ शहीद भगत सिंह नगर के प्लॉट नंबर 214 ई, 30 सी, 716 एफ, 36 सी, 32 सी सहित कई अन्य प्लॉटों की अलॉटमेंट की जांच में जुटा हुआ है। इनमें कई प्लॉट एलडीपी, कैंसिल अन्य कानूनी अड़चनों में फंसे थे, लेकिन अलॉटमेंट के बाद इसमें घोटाले के कई आरोप ट्रस्ट में काम करने वाले कुछ डीलरों की ओर से जड़ दिए गए हैं। जिनमें स्थानीय निकाय विभाग के अाला अधिकारियों तक के नाम जुड़ रहे हैं।

ट्रस्ट के कैश काउंटर में एक हजार से अधिक राशि जमा की जाए, ऐसा कोई हार्ड फॉस्ट रूल लागू नहीं है। लेकिन सेफ्टी के लिहाज