- Hindi News
- सिविल हॉस्पिटल में आईसीयू सुविधा नवंबर तक
सिविल हॉस्पिटल में आईसीयू सुविधा नवंबर तक
राजकुमार साथी|लुधियाना rajkumar.sathi@dbcorp.in
सिविल हॉस्पिटल में आने वाले सीरियस मरीजों को अब आईसीयू के अभाव में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सेहत विभाग ने सिविल हॉस्पिटल में 8 बेड वाले आईसीयू को बनाने का काम शुरू कर दिया है। जिस तेजी से काम चल रहा है उसे देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर महीने में यहां मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिलने लगेगी।
गौर हो कि किसी भी हॉस्पिटल के लिए आईसीयू की सुविधा जरूरी होती है, क्योंकि मरीज के सीरियस होने पर उसे आईसीयू में लाइफ सेविंग मशीनों पर रखा जाता है और नॉर्मल होने पर उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता है। लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल को भले ही जोनल अस्पताल का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन फिलहाल यहां आईसीयू की सुविधा होने के कारण सीरियस मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। शहरवासियों की लंबे समय से चली रही मांग को देखते हुए सेहत विभाग ने आईसीयू बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए ट्रॉमा वार्ड के ऊपर स्थित ट्रेनिंग सेंटर को आईसीयू का रूप दिया जा रहा है। इसमें 8 बेड लगाए जाने हैं। हर बेड के साथ एक हार्ट मॉनिटर और ऑक्सीजन की पाइप फिट होगी। इसके अलावा संक्शन का सिस्टम भी फिट होगा। आईसीयू के लिए ट्रेंड स्टाफ भी एडजस्टमेंट के जरिए यहां लगाया जाएगा।
ट्रॉमा वार्ड के ऊपर स्थित ट्रेनिंग सेंटर को आईसीयू का रूप दिया जा रहा है।
^मासिविल हॉस्पिटल में आईसीयू होना जरूरी है। इसी कारण लंबे समय से चली रही मांग को देखते हुए आईसीयू का काम करवाना शुरू कर दिया है। इसके लिए जरूरी मशीनें खरीदने की हिदायतें भी विभाग के अफसरों को दे दी गई हैं। नवंबर महीनें तक इसे चालू कर दिया जाएगा। -सुरजीतकुमार ज्याणी, सेहतमंत्री।