- Hindi News
- मनरेगा मुलाजिमों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
मनरेगा मुलाजिमों का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
मनरेगामुलाजिमों के लिए रेगुलर पे स्केल लागू करने की मांग को लेकर मनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन का धरना तीसरे दिन भी एडीसी डेवलपमेंट दफ्तर के बाहर जारी रहा। कुछ देर के लिए वो इंक्लूसिव टीचर्स यूनियन द्वारा डीसी दफ्तर के बाहर धरना देने पर वहां भी शामिल हुए।
यूनियन प्रधान संदीप सिंह ने कहा कि मनरेगा डिमांड बेस स्कीम है यानी अगर कोई डिमांड करेगा तो ही काम मिलेगा। मगर, मुलाजिमों का वेतन स्कीम के तहत करवाए काम के खर्चे की 6 प्रतिशत कंटीजैंसी से बनाई जाती है, जबकि मुलाजिम 9 से 5 बजे तक ड्यूटी देते हैं। उन्होंने कहा कि वीरवार से 10 मनरेगा मुलाजिम 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। बाकी शाम को जगराओं पुल से लेकर भारत नगर चौक, बस स्टैंड, कोचर मार्केट पक्खोवाल रोड से भाई बाला चौक के रास्ते मिनी सेक्रेटरिएट तक कैंडल मार्च निकालेंगे। शुक्रवार को सीटू नेता तरसेम सिंह जोधां और पीसीसीएफ के जिला प्रधान गुरमेल सिंह की अगुवाई में वर्कर अर्थी फूंक प्रदर्शन करेंगे तथा मुलाजिम डिग्री फूंककर प्रदर्शन करेंगे।