- Hindi News
- जेएंडके में बाढ़ से लुिधयाना के होजरी कारोबारियों का भी हुआ नुकसान
जेएंडके में बाढ़ से लुिधयाना के होजरी कारोबारियों का भी हुआ नुकसान
लुिधयाना | आमआदमी पार्टी के नेता सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एचएस फूलका ने पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को चिट्टी लिख लुधियाना के होज़री व्यापारियों को बाढ़ पीड़ित का दर्ज़ा देने की मांग की है। उन्होंने कहा की लुधियाना के व्यापारियों की ओर से जम्मू-कश्मीर में अपना करोड़ों रुपए का सामान भेजा गया था जो बाढ़ में ख़राब हो गया। इससे होजरी कारोबारियो का तक़रीबन 50 से लेकर 100 करोड़ तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने सीएम को लिखा कि एक कलेक्टर रैंक का अधिकारी कारोबारियों के नुकसान का जायजा लेने को नियुक्त किया जाए जो जायजा लेकर रिपोर्ट बना केंद सरकार को भेजे जिससे राहत पैकेज की मांग की जाए।