- Hindi News
- डीपीएस पेरेंट्स ने रजिस्टर करवाई अपनी एसोसिएशन
डीपीएस पेरेंट्स ने रजिस्टर करवाई अपनी एसोसिएशन
साउथसिटी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पेरेंट्स ने दिल्ली पब्लिक स्कूल लुधियाना पेरेंट्स एसोसिएशन (डीपीएसएलपीए) रजिस्टर करवाई है। इसका मुख्य मकसद स्कूल मैनेजमेंट से बात कर स्टूडेंट्स की परेशानियों को हल करवाना है। साथ ही मैनेजमेंट के साथ अच्छे रिश्ते कायम किए जाएंगे। विक्रम व्यास को प्रेसिडेंट, कोमल सिंघानिया को जनरल सेक्रेटरी और पुनीत बांसल को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। अब तक एसोसिएशन से 250 से भी ज्यादा पेरेंट्स जुड़ चुके हैं। एसोसिएशन ने मैनेजमेंट, तक्षशिला एजुकेशनल सोसाइटी और डीपीएस एजुकेशन सोसाइटी को लेटर भी लिखा है, लेकिन अभी तक इसका कोई जवाब नहीं मिला है।
येहैं मुख्य मुद्दे
एसोसिएशनके प्रेसिडेंट विक्रम व्यास ने बताया कि उनका सबसे बड़ा मुद्दा स्कूल में बनी पेरेंट्स टीचर कमेटी में पेरेंट्स की भागीदारी होना है। इसके साथ ही क्लासेस में बच्चों की तादाद हर सेशन में बढ़ाई जा रही है, जो अन्य स्कूलों के मुकाबले काफी ज्यादा है। साथ ही स्कूल की ओर से शुरुआती समय में ही कहा गया था कि बच्चों को स्मार्ट क्लासेस में पढ़ाया जाएगा, लेकिन अब तक वायदा पूरा नहीं किया गया है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टेशन का समय इतना ज्यादा खराब है कि पेरेंट्स के लिए मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। फीस में हर साल हो रहा इजाफा भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इतनी बार सवाल उठाने पर भी स्कूल की ओर से जवाब नहीं मिल पा रहा है। इसलिए अब वो सरकार और सीबीएसई का ध्यान भी इस ओर जरूर दिलवाएंगे।
पेरेंट्स ऐसे बन सकते हैं मेंबर
पेरेंट्सएसोसिएशन की ओर से वेबसाइट भी बनाई गई है। इसमें इच्छुक पेरेंट्स मेंबर बन सकते हैं। पेरेंट्स इस साइट पर www.dpslpa.com पर जाकर खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं। मैनेजमेंट के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर पेरेंट्स और स्टूडेंट्स की परेशानियों को दूर करना इसका टारगेट है।