- Hindi News
- पावरकॉम की जमीन ग्लाडा को बेचने के खिलाफ प्रदर्शन
पावरकॉम की जमीन ग्लाडा को बेचने के खिलाफ प्रदर्शन
मुअतल मुलाजिमों को बहाल करवाने को किया प्रदर्शन
पावरकॉमकी फ़िरोज़पुर रोड स्थित 32 एकड़ ज़मीन ग्लाडा को बेचने एवं कारपोरेशन के दफ्तर फिरोजपुर रोड से किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने के खिलाफ बिजली विभाग के मुलाजिम इंजिनियर यूनियन पर आधारित कोआर्डिनेशन कमेटी ने चांद सिनेमा के पास स्थित दफ्तर पर रोष रैली कर पंजाब सरकार और पॉवरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए कमेटी मेंबर रमेश कुमार ने कहा कि फ़िरोज़पुर रोड की यह ज़मीन बहुत ही कीमती है पर इसे सस्ते भाव में बेचने को लेकर स्वार्थी हित भी काम कर रहे है। इस फ़ैसले को वापिस नहीं लिया गया तो सभी मुलाजिम और इंजिनियर 24 सितंबर को फ़िरोज़पुर रोड स्थित चीफ इंजीनियर दफ्तर पर विशाल रोष प्रदर्शन कर डीसी को मांगपत्र दिया जाएगा। रैली को जागीर सिंह, पवन कुमार, बलदेव सिंह, राजीव सुमरा, हरदेव सिंह ग्रेवाल, राजिंदर सिंह विर्क ने भी संबोधित किया।
लुधियाना/कोहाड़ा|पावरकाॅम कीमुलाजिम टेक्निकल सर्विस यूनियन की जोनल कमेटी के बुलावे पर कोहाड़ा और कटानी कलां सब डिवीज़न के अंतर्गत चीफ इंजीनियर पटियाला, पावरकाॅम मैनेजमेंट और पंजाब सरकार का पुतला जला कर रोष प्रदर्शन किया गया। डिवीज़न सेक्रेटरी दर्शन सिंह ने कहा कि मैनेजमेंट और चीफ इंजीनियर की ओर से भरोसा देने के बाद अदालती केसों की आड़ में दो मुलाजिम मुअतल कर दिए गए जिसको लेकर मुलाज़िमो में भारी रोष है। अगर मुअतल मुलाज़िमो को बहाल नहीं किया गया तो 24 सितंबर को पटियाला में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।