लेटेस्ट है चाइना की फर्नीचर इंडस्ट्री
लुधियाना|इंडियन इंस्टिट्यूटऑफ़ आर्किटेक्ट्स, लुधियाना सेंटर (आईआईए-एलसी) ने अपने चेयरमैन संजय गोयल की अगुवाई में चाइना की बिल्डिंग मटेरियल इंडस्ट्री का दौरा किया। इस डेलीगेशन ने चीन के गुयांग्ज्यु, फोशान आदि शहरों का 3 से लेकर 9 सितंबर तक दौरा किया। उन्हें हांगकांग की जेजी ट्रेडिंग डीबीएचए ओवरसीज के नुमाइंदों ने गुयांग्ज्यु एअरपोर्ट पर रिसीव किया।
गोयल ने बताया कि इस विजिट का मुख्य उद्देश्य चीन की फर्नीचर इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रही बढि़या और लेटेस्ट तकनीक देखने के साथ वहां की इंडस्ट्री द्वारा बनाए जाने वाले सोफा, डाईनिंग टेबल, बेड्स, ऑफिस फर्नीचर जैसे हाई एंड प्रोडक्ट्स भी देखना था। हमारे डेलीगेशन को लौवेर फर्निशिंग ग्रुप ने विजिट के दौरान बहुत सहयोग दिया। कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट रयान जहाँग ने हमें मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। हमने लौवेर कंपनी का माल भी देखा जहां एक ही छत के नीचे 200 फर्नीचर ब्रांड्स मिलते हैं। इस माल के अलावा हमारे डेलेगेशन ने शुंडे और शेनजेन शहरों में विजिट करके वहां की डिटेल्ड टाउन प्लानिंग और डेवलपमेंट स्टडी भी की। उनकी वाटर सप्लाई, सीवरेज, लैंडस्केपिंग, ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन, इलेक्ट्रिफिकेशन, रोड्स आदि की तकनीक भी देखी।
डेलेगेशन में आईआईए-एलसी के ज्वाइंट सेक्रेटरी हरिंदर बोपाराय, राजन तांगड़ी, वाईस चेयरमैन बलबीर बग्गा, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स योगेश सिंगला, तरसेम गोयल, बलजीत बावा मेंबर्स वरुनेश कुमार, निरंजन कुमार अश्विनी कुमार शामिल थे।