विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया
लुधियाना | शहरकी राजीव गांधी कॉलोनी में विश्वकर्मा समाज महासंघ पंजाब ने विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू शर्मा ने मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंजाब सपा के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आरके यादव भी मौजूद थे। भगवन विश्वकर्मा ने सभी जगत के प्राणियों और उनके रहन-सहन वातावरण का निर्माण किया। लेकिन आज का मानव भगवान विश्वकर्मा द्वारा निर्मित प्रकृति को नष्ट कर रहा है, जिससे जल, वायु सब दूषित हो रहे हैं। इस मौके पर सभी संगठन के सदस्यों ने प्रकृति को बचाने की शपथ ली और प्रसाद एवं चरणामृत बांटा गया। इस मौके पर प्रदेश के वाइस-प्रेसिडेंट सुंदर लाल, पलकधारी विश्वकर्मा, नित्यराम विश्वकर्मा, राम दुलार, तारा चंद विश्वकर्मा, रामफेट, राकेश कुमार, पवन सिंह, विशाल कुमार, राम किशोर विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद, रामनाथ विश्वकर्मा, सुरेश तिवारी, बुद्धिराम, त्रिशूल दत्त, शंकर शर्मा और नथुनी विश्वकर्मा मौजूद थे।