दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू
शिवदुर्गा मंदिर में उपकार नगर दशहरा कमेटी की मीटिंग परधान चन्नी गिल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दशहरा पर्व की तैयारियों के विषय में विचार-विमर्श किया गया। चन्नी गिल ने बताया कि 15 सितंबर से दशहरा ग्राउंड में झूले लग चुके हैं। आस पास के एरिया में लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गई है। चेयरमैन विशाल खोसला ने बताया कि पहले नवरात्र को शाम चार बजे गणेश पूजन कर डोले का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें राम लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के स्वरूप की झांकियां निकाली जाएंगी। मंदिर में नवरात्र में दशहरा पर्व तक भगवान की सुंदर झांकियां निकालने पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा दशहरा की तैयारियों और होने वाले खर्च पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर चन्नी गिल, विशाल खोसला, पूर्व पार्षद राजू थापर, पंडित हिमांशु शर्मा, सरदारी लाल राय, राजेश थापर और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।