पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा सेंटर का लाखों के स्टॉक डिटेल वाला रजिस्टर गायब, िडपार्टमेंट में हड़कंप

सुविधा सेंटर का लाखों के स्टॉक डिटेल वाला रजिस्टर गायब, िडपार्टमेंट में हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष शर्मा| लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in

लाखों रुपये के हिसाब-किताब वाला सुविधा सेंटर का स्टॉक रजिस्टर गायब हो गया है। फाइनेंशियल ईयर 2014-15 वाले इस रजिस्टर में पांच महीने में खरीदे, आए, इश्यू हुए फार्मों, स्टेशनरी और अन्य सामान की जानकारी थी। इनकी कीमत लाखों में बनती है। 21 अगस्त को स्टॉक रजिस्टर गायब होने का खुलासा होने से सुविधा सेंटर के मुलाजिमों में हड़कंप मच गया है। अब कार्रवाई से बचने के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का \\\"खेल\\\' शुरू हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि स्टॉक में हेराफेरी कर घपले के आरोप की कंपलेंट और मलेरकोटला के एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई से जानकारी मांगने की वजह से स्टॉक रजिस्टर गुम कर दिया गया ताकि घपलेबाजी का पता चल पाए।

स्टॉक रजिस्टर का जिम्मा देख रही डाटा एंट्री ऑपरेटर अमिता गुगलानी 26 से 29 अगस्त छुट्टी पर चली गई। इसके बाद स्टॉक की एंट्री के लिए रजिस्टर नहीं मिला। फिर सुविधा प्रबंधकों ने एडीसी डी सुप्रीत गुलाटी से नए रजिस्टर की परमिशन ले ली। साथ में डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू अफसर मुकेश कुमार ने इसकी जांच भी शुरू कर दी।

स्टॉक रजिस्टर गायब होने पर डीआरओ ने जिम्मेदार मुलाजिमों की रिपोर्ट मांगी तो सुविधा एडमिनिस्ट्रेटर जरनैल सिंह ने बताया कि स्टॉक की जिम्मेदारी अकाउंटेंट नवनीत कुमार की है। अकाउंटेंट ने जवाब में बताया कि स्टॉक रजिस्टर की जिम्मेदारी ऑपरेटर अमिता गुगलानी की है। इसमें उन्होंने इसके लिए जारी किए ऑफिशियल ऑर्डर की कापी भी लगा दी।

ऑपरेटर अमिता गुगलानी ने रिपोर्ट दी कि 19 अगस्त से वो ऑडिट टीम के साथ काम कर रही थी। 21 को ऑडिटर के साथ काम करवाते समय फार्मों की नंबरिंग वेरिफाई कराने के लिए सेवादार बलविंदर सिंह रजिस्टर ले गया, जो मुझे वापस नहीं मिला। 25 अगस्त को छुट्टी लेकर भाई की शादी में मुक्तसर चली गई। 26 को मुझे पता चला तो मैंने अकाउंटेंट को बताया कि रजिस्टर बलविंदर को दिया था।

^मैंने सुविधा एडमिनिस्ट्रेटर से रिपोर्ट मांगी है कि स्टॉक रजिस्टर किसकी कस्टडी में होता था और इसके गायब होने का जिम्मेदार कौन है?। रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जाएगा। -मुकेशकुमार, डीआरओ,लुधियाना