लुधियाना. एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने कार से शराब की तस्करी करने जा रहे एक स्कूल की बस के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 24 पेटी शराब बरामद की है। थाना सदर की पुलिस ने जमालपुर के रहने वाले रविंदर कुमार उर्फ मिंटू के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। पक्खोवाल रोड स्थित बी-7 के पास सिल्वर कलर की सेंट्रो कार में रहे आरोपी को रोककर कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 24 पेटी शराब मिली। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी फोकल प्वाइंट के एक स्कूल की बस चलाता है।
आरोपी पिछले 7-8 साल से शराब तस्करी का काम कर रहा था। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने दो लोगों को 7 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डाबा के शिव मंदिर कुमार और मुकंद सिंह नगर के अंकुश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहले मामले में कांस्टेबल गुरमीत सिंह ने बताया कि डाबा रोड कट के पास से शिव मंदिर कुमार को शक के आधार पर रोककर साथ लिए गए थैले को चेक किया गया उसमें से दो पेटी शराब मिली। दूसरे मामले में पुलिस ने अंकुश को दादा मोटर्स के पास रोककर साथ लिए गए थैले को चेक किया तो उसमें से पांच पेटी शराब मिली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।