- Hindi News
- 26 लाख रुपए बयाना लेकर प्लॉट की नहीं करवाई रजिस्ट्री
26 लाख रुपए बयाना लेकर प्लॉट की नहीं करवाई रजिस्ट्री
लुधियाना| 26लाख रुपए लेने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाने के आरोप में थाना डाबा की पुलिस ने न्यू पंजाब माता नगर के रहने वाले दविंदर कुमार की शिकायत पर न्यू अमर नगर के बलजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि दविंदर ने बलजिंदर से गांव डाबा में 550 गज के प्लॉट का सौदा 30 लाख रुपए में किया था। दविंदर ने उसे पहले 15 लाख रुपए बयाना के रूप में और बाद में 11 लाख रुपये दिए। पैसे लेने के बाद भी आरोपी ने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया।