- Hindi News
- विधवा की 5 करोड़ की जमीन कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला काबू
विधवा की 5 करोड़ की जमीन कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला काबू
अयालीखुर्दमें विधवा की 5 करोड़ की जमीन पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जा करने के आरोपी सर्वजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धोखाधड़ी कर 4 कनाल 1 मरले जमीन का सौदा 1.5 करोड़ रुपए में करने का दबाव बना रहा था। पुलिस को दो साल से चकमा देने वाला सर्वजीत वीआईपी नंबर की इनोवा से एक बार फिर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन धरा गया। अग्र नगर की रहने वाली वीना अग्रवाल की जमीन पर कब्जा करने के लिए आरोपी बार-बार उसे उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सराभा नगर की पुलिस ने 5 जुलाई 2013 को फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में वीना रानी ने बताया कि उसके पति राजिंदर अग्रवाल के देहांत के बाद आरोपी ने उसे बताया कि राजिंदर ने मरने से करीब 15 दिन पहले अयाली खुर्द में पड़ी अपनी जमीन का सौदा 1.5 करोड़ रुपए में तय किया था। इसके बदले उसने राजिंदर को 25 लाख बयाना भी दिया था। आरोपी ने जो बयाना पेश किया वह केवल सादे कागज पर था और जमीन का मूल्य भी करीब 5 करोड़ रुपए था। इसी बात को लेकर उसने रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया। तभी से आरोपी अपने साथियों समेत उन्हें जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। आरोपी उसके इकलौते बेटे कर्ण को भी जान से मारने की धमकियां दे रहा था। आरोपी ने बयाने पर भी उसके पति के फर्जी हस्ताक्षर किए हुए थे। इसी बात को लेकर उसने पुलिस कमिश्नर को 9 अप्रैल 2013 में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शिकायतकर्ता के पति के हस्ताक्षर के नमूने और जो बयाना आरोपी ने पेश किया था उस पर किए हस्ताक्षर का मिलान करने के लिए फोरेंसिक लैब में भेजे। जांच के बाद लैब ने हस्ताक्षर को फर्जी करार दिया।
इस पर पुलिस ने आरोपी सर्वजीत सिंह उसके साथी अवतार सिंह अजीत सिंह के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी ने की थी कब्जे की प्लॉनिंग
वीनाअग्रवाल के बेटे कर्ण अग्रवाल ने बताया कि उक्त आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार करता है। उसके पिता ने कई बार आरोपी से जमीन का सौदा किया था। जब पिता का देहांत हुआ तो आरोपी ने जमीन पर कब्जा करने की योजना बना ली। आरोपी को पता था कि घर में विधवा का साथ देने वाला कोई नहीं है और वह दबाव बनाकर रजिस्ट्री करवा लेगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। राजनैतिक पहुंच के चलते आरोपी ने पुलिस पर दबाव बना कर रखा।
सराभा नगर थाने में पकड़ा गया आरोपी।
}5 करोड़ की जमीन के सौदे के लिए 25 लाख का फर्जी बयाना किया तैयार
}ढाई साल के बाद पीड़ित महिला को मिला इंसाफ