पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी आरसी और परमिट बनाकर ठगने वाले तीन गिरफ्तार

फर्जी आरसी और परमिट बनाकर ठगने वाले तीन गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गाड़ीकीजाली आरसी और परमिट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने तीनों को बस्ती जोधेवाल के इकबाल नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक ट्रक भी बरामद किया है। पुलिस ने नवांशहर के रहने वाले आरोपी कुलदीप सिंह, गुरमेल पार्क के निर्मल सिंह और जालंधर के हरजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

सीआईए-2 के एएसआई रामजी ने बताया कि आरोपी काफी समय से गाड़ियों की जाली आरसी बनवा कर देने के साथ ट्रक के जाली परमिट दिलवाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इकबाल नगर के पास ट्रक में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर रेड कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हरजिंदर सिंह के जालंधर स्थित घर भी रेड की थी। वहां से पुलिस को कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।