पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ फिरोजपुर इंटरसिटी ट्रेन में रनिंग स्टाफ की तैनाती को लेकर रोकी रेल

चंडीगढ़-फिरोजपुर इंटरसिटी ट्रेन में रनिंग स्टाफ की तैनाती को लेकर रोकी रेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|रेल विभाग द्वारा फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए चलाई गई फिरोजपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस में रनिंग स्टाफ की तैनाती को लेकर नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के सदस्यों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में अशोक कुमार, महिंदर कुमार, अश्वनी कुमार, वीरू प्रधान के अलावा अन्य शामिल थे। उन्होंने मांग की कि ट्रेन में अंबाला रेल मंडल के रनिंग स्टाफ को हटाकर फिरोजपुर मंडल के स्टाफ को लगाया जाए। इसके लिए उन्होंने आधा घंटे तक ट्रेन को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोके रखा। पता चलते ही डीटीएम एसएस भाटिया स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने इसकी सूचना बड़े अफसरों को दी और प्रदर्शनकारियों की मांग के अनुसार स्टाफ को बदल कर ट्रेन को रवाना किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उनकी अन्य मांगों को भी पूरा किया जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि रेल विभाग ने इस ट्रेन को अंबाला मंडल के अधीन चला दिया है। जबकि पहले इसे फिरोजपुर मंडल के अधीन चलाने की बात कहीं थी। इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारी अफसरों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी अपनी आवाज को उठाते रहेंगे। उनका कहना था कि रेलवे प्रशासन को उनकी मांगों की तरफ ध्यान देना चाहिए।