किरणदीप को बेस्ट प्लेयर का खिताब
गवर्नमेंटकॉलेज फॉर गर्ल्स में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन किया गया। मीट के दूसरे दिन मुख्य मेहमान के तौर पर एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (ट्रैफिक पुलिस) गुरदीप सिंह ने शिरकत की। जिनका कॉलेज प्रिं. गुरमिंदर कौर ने स्वागत किया। दूसरे दिन के खेल में स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
बीए सैकेंड ईयर की बयंत कौर को बैस्ट एथलीट किरनदीप कौर को बैस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। मीट में कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स की तेज पैदल रेस, मेहमानों के लिए म्यूजिकल चेयर, रस्सा कस्सी, स्टॉफ रेस छोटे बच्चों की रेस करवाई गई। मीट में विजेता रहने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गिद्दा पेश किया गया। इस मौके पर गवर्नमेंट स्कूल फॉर ब्वॉयज के प्रिं. डॉ. धर्म सिंह, बास्केटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी तेजा सिंह ढालीवाल, सुरजीत एन सिंह पीटीए के मैंबर ने शिरकत की।
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन
गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स में सालाना खेलों के समापन पर पी टी पेश करते बच्चे।