पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार के लिए वेबसाइट का उदघाटन किया

रोजगार के लिए वेबसाइट का उदघाटन किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी पुष्करना वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए।

लुधियाना|लुधियाना मेंलोगों को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से शुरू की गई वेबसाइट www.ludhianawale.com का प्रसिद्ध समाज सेवक सुरेंद्र बांसल ने शुभारंभ किया। कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी पुष्करना ने बताया कि उन्होंने इस बेवसाइट की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के सपने महिलाओं सशक्तिकरण से प्रभावित होकर की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कम से कम 100 लड़के-लड़कियों को स्वरोजगार दिलवाने की कोशिश की जाएगी। उन्हें कहा कि इस साइट में व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर आसानी से अपने व्यापार को देश में फैला सकते हैं। इस साइट का मुख्य मकसद लुधियाना के व्यापारियों को विश्व स्तर पर नंबर एक पोजीशन पर लाना है। इस मौके पर हर्ष पुष्करना, हरदीप अग्रवाल, हरिश कपूर, किरण शर्मा, राजेश कुमार, राजीव गुप्ता, विकास अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, विरेंद्र नागपाल मौजूद रहे।