लुधियाना. वेलेंटाइन्स वीक के लिए शहर भर के बड़े होटल्स, मॉल्स, रेस्टोरेंट्स में तैयारियां जोर शोर से होनी शुरू हो गई हैं। वैलेंटाइन स्पेशल मैन्यू, डेकोरेशन, लोकेशन होने के साथ ही लंच डिनर के लिए आने वाले कपल्स के लिए गेम्स गिफ्ट्स की भरमार रखी गई है। इस दिन को मनाने के लिए मॉल्स ने भी आकर्षक ऑफर्स पेश करने शुरू कर दिए हैं। 14 फरवरी शनिवार को रहे इस दिन को सेलीब्रेट करने के लिए हर कोई खुश है।
इसके लिए पूल पार्टी, डीजे पार्टी, मास्क पार्टी, स्पेशल बुफे, वैलेंटाइन मैन्यू, टैरेस पार्टी का भरपूर आयोजन किया गया है। एमबीडी मॉल में इसके लिए रेड थीम पर बेस्ड डेकोरेशन की गई है। वहीं, पेविलियन मॉल में लव चेरियट पर बैठ कर फोटो खिंचवाने का ऑफर हर आने जाने वाले को फ्री में मिल रहा है। इसी तरह लव लॉक भी मॉल में लगाए गए हैं। होटल्स रेस्टोरेंट्स में प्री बुकिंग की भी ऑप्शन रखी गई है।
पूलपार्टी होगी लव बर्ड थीम पर आधारित: होटलहायत रिजेंसी में वैलेंटाइन पार्टी के लिए आने वाले कस्टमर्स के लिए लव बर्ड थीम पर बेस्ड पूल पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूल साइड पर बैठ कर मौसम और खाने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। जो शाम तीन बजे से रात 12 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहेगा। वहीं, तनूर में तीन तीन घंटे के स्लॉट में कस्टमर्स फाइव टाइम मिल का आनंद ले सकते हैं। किचन एट 95 में कलर्स ऑफ वैलेंटाइन थीम पर बनी फूड आइटम्स का आनंद लेंगे।
पूलसाइड पर कबाना पार्टी होगी खास: होटलरेडिसन ब्लू एमबीडी में कबाना पार्टी कस्टमर्स के लिए खासतौर पर तैयार की जा रही है। पूल साइड में लगे हुए टैंट के अंदर कस्टमर लाभ ले सकते हैं। बुफे में फाइव टाइम मील का भी ग्राहक आनंद लेंगे। जिसमें स्पेशल मैन्यू भी बनाया गया है। इसके साथ ही होटल के विभिन्न रेस्टोरेंट्स में भी कई ऑफर्स रखे गए हैं। 3 हजार से शुरू होकर 15 हजार तक के ऑफर्स कस्टमर्स के लिए रखे गए हैं।
टैरेस बार्बी क्यू ग्रिल पार्टी भी होगी अलग: होटलपार्क प्लाजा में 14 फरवरी के लिए डीजे ड्रिंक्स पार्टी के साथ ही स्ट्राबेरी चॉकलेट से बनी स्पेशल वैलेंटाइन डिशेज बनाई गई हैं। इसके साथ ही टैरेस पर बार्बीक्यू ग्रिल पार्टी का आयोजन किया गया है। इस पार्टी को अलग बनाने का होटल की ओर से खूब प्रयास किया जा रहा है।
मास्क पार्टी गो एंड रॉक बैंड का ले सकेंगे ग्राहक आनंद: गैलेक्सी होटल में मास्क पार्टी का खास आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी ग्राहक मास्क पहन कर होटल आएंगे गो एंड रॉक बैंड का भी आनंद लेंगे। मॉकटेल कॉकटेल के स्पेशल मैन्यू का कस्टमर्स डिनर में आनंद ले सकेंगे। वेलेंटाइन्स के मौके पर एमबीडी मॉल में रेड थीम पर बेस्ड डेकोरेशन की गई है और पेविलियन मॉल में लव चेरियट पर बैठ कर फोटो खिंचवाने का भी ऑफर है।
आगे की स्लाइड में देखें फोटोज