पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायन स्कूल में फ्लावर शो पर बच्चों को विभिन्न फूलों की दी जानकारी

रायन स्कूल में फ्लावर शो पर बच्चों को विभिन्न फूलों की दी जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | दुगरीस्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में फ्लावर शो का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल को फूलों से सजाया गया। फ्लावर शो में बच्चों ने विभिन्न तरह के फूलों से स्कूल को सजाया। जिसमें गेंदा, गुलाब, चमेली, सूरजमुखी आदि विभिन्न प्रकार के पौधे शामिल रहे। इस दौरान स्टूडेंट्स जो पौधे साथ लेकर आए उन्हें उनके बारे में जानकारी दी गई। स्कूल प्रिं. रितू स्याल ने फ्लावर शो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को फूलों की जानकारी प्राप्त होती है। बच्चों को प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका मिलता है।