- Hindi News
- 3 लाख के मोबाइल और असेसरी चुराने वाला नौकर गिरफ्तार
3 लाख के मोबाइल और असेसरी चुराने वाला नौकर गिरफ्तार
लुधियाना|मिल्लरगंज रोडस्थित मोबाइल शोरूम के ताले तोड़कर चोर मोबाइल और असेसरी चोरी कर ली। जिसकी कीमत तीन लाख रुपए के करीब है। पुलिस द्वारा जांच के दौरान पता चला कि शोरूम में काम करने वाले नौकर ने ही चोरी की थी। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने हरपाल नगर के रहने वाले महिंदर सेतिया की शिकायत पर मिल्लरगंज के रहने वाले राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दविंदर चौधरी ने बताया कि महिंदर सेतिया का मिल्लरगंज रोज पर संयम इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल शोरूम है। वह सुबह शोरूम खोलने के लिए गया तो देखा कि टूटे हुए थे और मोबाइल, आईपैड, मोबाइल असेसरी गायब थी। पुलिस ने जांच के दौरान शोरूम पर काम करने वाले राकेश को शक के आधार पर अपनी हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा जांच के दौरान पता चला कि राकेश ने ही शोरूम में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।