लुधियाना. दैनिक भास्कर के सड़क हादसों के खिला भास्कर महाअभियान के साथ जुड़ने वाले कारोबारियों, दुकानदारों एसोसिएशनों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। लुधियाना की सबसे पॉश मार्केट सराभा नगर मार्केट के रेस्टोरेंट ओनर्स अन्य शॉपकीपर्स इस मुहिम से वीरवार को जुड़ गए। उन्होंने अपनी मार्केट में एक ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन चलाकर लोगों को ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने की रिक्वेस्ट की। वेलेंटाइन डे नजदीक होने के कारण मार्केट में युवाओं की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर रहे ज्यादातर युवाओं को रोका और उन्हें समझाया कि कैसे ट्रैफिक नियमों को फॉलो करने के गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। हॉट ब्रेड्स के एमडी समाजसेवी हरजिंदर कुकरेजा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स चालकों को कुकीज भी भेंट किए गए।
इस दौरान कुकरेजा ने कहा कि उनकी मार्केट के शॉपकीपर्स ट्रैफिक रूल्स का पालन करने जागरुकता फैलाने के लिए हमेशा तत्पर हैं। हम मार्केट आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का सुचारू संचालन चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को भी चाहिए की मार्केट की पार्किंग कॉन्ट्रेक्टर को भी ट्रैफिक पार्किंग सही तरीके से मैनेज करने के लिए ट्रेनिंग दी जाय।
इस अभियान में उनके साथ सरबजीत सिंह, मनदीप सिंह, दविंदर सिंह, हैप्पी गुप्ता, वांग जेन, सतिंदर कुकरेजा अनु अग्रवाल शामिल थे। दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान के दौरान सराभा नगर किप्स मार्केट की ओर से लोगों को कुकीज देकर ट्रैफिक रूल्स के बारे में जानकारी दी गई।
आगे की स्लाइड में देखें अभियान की फोटोज