पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मर्डर नहीं गैंगरेप में हुई थी लड़की की मौत, चार गिरफ्तार, दो फरार

मर्डर नहीं गैंगरेप में हुई थी लड़की की मौत, चार गिरफ्तार, दो फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. रिषी नगर इलाके में 7 फरवरी को एक निर्माणाधीन इमारत से मिली 15 साल की लड़की की लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। लड़की की हत्या नहीं बल्कि गैंगरेप की वजह से मौत हुई थी। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसे निर्माणाधीन इमारत में छोड़कर भाग गए थे। असहनीय पीड़ा की वजह से लड़की की मौत हो गई थी। गैंगरेप करने वाले छह आरोपियों में से चार को थाना पीएयू की पुलिस ने रिषी नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिषी नगर स्थित झुग्गियों के रहने वाले सीताराम, राजू पासवान , मुन्ना लाल और रामजी लाल के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो आरोपियों की अभी तलाश जारी है। सभी आरोपी बिहार, यूपी और राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएचओ सुरिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें 7 फरवरी की सुबह रिषी नगर स्थित झुग्गियों के पास एक निर्माणाधीन इमारत से अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिली थी। जिसकी बाद में पहचान झुग्गियों में रहने वाली लड़की के रूप में हुई थी।

पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पता चला था कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया था।
15 साल की लड़की से रेप करने वाले राजस्थान यूपी और बिहार के रहने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में।

बहला फुसला कर ले गए थे बिल्डिंग में

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लड़की अकसर घर से बाहर ही रहती थी और इलाके में घूमती रहती थी। इसी बात का फायदा उठाकर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म करने की सोची। 6 फरवरी की रात को वे उसे बहला फुसला कर एक निर्माणाधीन इमारत में ले गए। जहां पर सभी ने मिलकर उसके साथ रेप किया। रेप के बाद उसे वही छोड़कर भाग गए। गैंगरेप के कारण असहनीय पीड़ा से लड़की की मौत हो गई।