दड़ा-सट्टा लगाते हुए छह लोग पकड़े गए
लुधियाना|अलग-अलग जगहोंसे छह लोगों को दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने 2735 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान हैबोवाल के सतिंदर कुमार, भूपेश, राजेश, साहनेवाल के हेमपाल सिंह, डाबा के विश्वजीत और सुखराम के रूप में हुई है। थाना हैबोवाल के कांस्टेबल अमरीक चंद ने बताया कि रणजोध पार्क से जतिंदर, भूपेश और राजेश को 750 रुपए के साथ सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है।