- Hindi News
- बिना लाइसेंस लॉटरी की दुकान चलाते हुए 16 को किया गिरफ्तार
बिना लाइसेंस लॉटरी की दुकान चलाते हुए 16 को किया गिरफ्तार
लुधियाना| बिनालाइसेंस लॉटरी की दुकान चला रहे 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 16900 रुपए की नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान जालंधर के रहने वाले परमजीत, भगवान नगर के दर्शन लाल, टोका मोहल्ला के प्रभजोत सिंह, हरबंसपुरा के वरिंदर कुमार, समराला चौक के अशोक कुमार, आदर्श नगर के दिनेश, जनकपुरी के लवली शर्मा, गनेश नगर के मुश्ताक मोहम्मद, कंपनी बाग के विकास कुमार, संजय गुप्ता, सुरेश, दीपक, हीरा लाल, दिनेश और श्लोक सिंह के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुिलस परमजीत, दर्शन लाल, प्रभजोत, वरिंदर, अशोक और दिनेश समराला चौक स्थित गोल मार्केट के पास बिना लाइसेंस लॉटरी की दुकानें चलाते हुए पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों से सात हजार रुपए बरामद हुए हैं। इसी थाने की पुलिस ने लवली, मुश्ताक मोहम्मद और विकास को जनकपुरी के पास से 3800 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने संजय, सुरेश, दीपक, हीरा लाल, दिनेश, श्लोक सिंह को शेरपुर मार्केट के पास से 6100 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।