- Hindi News
- महज 15 से 20 दिन में माल पहुंचेगा सीआईएस कंट्रीज
महज 15 से 20 दिन में माल पहुंचेगा सीआईएस कंट्रीज
कामनवेल्थ ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (सीआईएस) कन्ट्रीज में शामिल सभी 12 देशों में भारतीय कारोबारियों के लिए आयल, गैस, आईटी, मशीनरी, एनर्जी, फार्मा, ऑटोमोबाइल,केमिकल्स,प्रोसेस्ड फूड,टूरिज्म एंटरटेनमेंट आदि सेक्टर्स में कारोबार करने का असीमित स्कोप है। यह जानकारी भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स के जॉइंट सेक्रेटरी (सीआईएस) रवि कपूर ने पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा करवाए गए इंटरेक्टिव सेशन में कारोबारियों को दी।
कपूर ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स ने सीआईएस कन्ट्रीज के साथ ट्रेड करने में आड़े रही डिस्टेंस की बाधा को दूर करने के लिए इंटरनेशनल नार्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) के दो रूट्स पर ड्राई रन पूरा करवा लिया है। पहला रूट मुंबई से ईरान के बंदर अब्बास होते हुए अज़रबैजान के बाकू तक और दूसरा रूट मुंबई, बंदर अब्बास से अमीराबाद होते हुए रूस के अस्त्राखान तक है। इन दोनों रूट्स की खास बात यह है की भारत से फिलहाल सीआईएस देशों में माल एक्सपोर्ट करने में 40 से 60 दिन का समय लगता है जबकि नए रूट्स के जरिये माल भेजने या मंगवाने में केवल 15 से 20 दिन का समय लगा करेगा और माल भेजने में आने वाला खर्चे में भी लगभग 30 फीसदी की कटौती होगी और यह रूट एक महीने के बाद ऑपरेशनल होने की संभावना है। इससे आपसी कारोबार में अपने प्रोडक्ट्स की काॅस्ट और इंपोर्ट किये जाने वाले माल की कॉस्ट भी कम पड़ेगी।
सेशन के दौरान जॉइंट डीजीएफटी एमएस ढिल्लों,पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के रीजनल डायरेक्टर दलीप शर्मा, लुधियाना ज़ोन के चेयरमैन गुरमीत कुलार,सेक्रेटरी इंटरनेशनल अफेयर्स शबनम पारीख,सीनियर असिस्टेंट सेक्रेटरी अभिषेक बनवारा,फियो के रीजनल चेयरमैन एससी रल्हन,फीको के चेयरमैन केके सेठ,ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान जीएस काहलों,लुधियाना प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान रघबीर सिंह सोहल,आल इंडिया एग्रीकल्चरल इम्प्लीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह,सुभाष लाकड़ा, हरजीत सिंह सोंध समेत काफी कारोबारी उपस्थित थे
पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा कराए गए इंटरेक्टिव सेशन में डिपार्टमेंट ऑफ कामर्स के ज्वाइंट सेक्रेटरी रवि कपूर जानकारी देते हुए।