- Hindi News
- ‘शेफ ऑफ पंजाब’ का पहला राउंड सतलुज क्लब में आज
‘शेफ ऑफ पंजाब’ का पहला राउंड सतलुज क्लब में आज
लुधियानाર|सीटी ग्रुपऑफ इंस्टीट्यूट जालंधर की ओर से करवाई जा रहे ‘शेफ ऑफ पंजाब’ का पहला राउंड आज सतलुज क्लब में करवाया जा रहा है।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले राउंड में पंजाब भर से लोग शिरकत करने जा रहे हैं। इस कंपीटिशन में जज के तौर पर प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना जहां प्रतियोगिता की शुरूआत करेंगे वहीं अपनी किताब ‘माय सोइल माय सोल’ का भी विमोचन करेंगे। कंपीटिशन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को घर से डिश बना कर लानी होगी। जिसे वो क्लब में आकर प्रेजेंट करेंगे। जिसे अन्य कई मशहूर शेफ भी चखने के बाद टॉप 100 डिशेज को विजेता घोषित करेंगे।
इस कंपीटिशन का फाइनल राउंड सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में होगा। जहां पर टॉप 100 विजेताओं को अपने हाथ का जादू चलाना होगा। तभी वे अपनी जीत दर्ज करवा पाएंगे। इसके लिए उन्हे अच्छे से तैयारी भी करनी होगी।