- Hindi News
- गवर्नमेंट काॅलेज में यूथ फेस्टिवल 23 सितंबर से
गवर्नमेंट काॅलेज में यूथ फेस्टिवल 23 सितंबर से
यूथफेस्टिवल की मेजबानी गवर्नमेंट काॅलेज फाॅर गर्ल्स करेगा। 23 से 26 सितंबर तक कॉलेज में आयोजित होने वाले यूथ फेस्टिवल में पहली बार मंच पर यह भंड की पेशकारी से जनता का मनोरंजन करेगा। फेस्टिवल में लुधियाना जोन बी के तहत आने वाले काॅलेज हिस्सा लेंगे। फेस्टिवल की शुरुआत 23 को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल के उदघाटन कर करेंगे।
दोपहर के सेशन में ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका मुख्य मेहमान होंगे। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल के दौरान मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री के सलाहकार हरचरन बैंस, सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखडा शिरकत करेंगे। 23 सितंबर को शबद गायन, क्लासिकल वोकल, गजल, गीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, लोकगीत, ग्रुपसोंग के मुकाबले होंगे। 24 सितंबर को भारतीय आर्केस्ट्रा, संगीत वादन, फाइन आर्ट्स, फोक आर्केस्ट्रा, फोक इंस्ट्रूमेंट, एलोकेशन, डिवेट, कविता उच्चारण, 25 सितंबर को माइम, ड्रामा, सिमट्रोनिक्स, स्किट, मिमिकरी, भंड, क्विज, क्विज फाइनल, 26 सितंबर को क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस, लोकनाच (सम्मी, झूमर, लुड्डी), गिद्दा, कविश्री, वार, कली, परंपरागत लोकगीत पेश किए जाएंगे।