- Hindi News
- हरशवनीत बनी जीसीजी हाॅस्टल की मिस फ्रेशर
हरशवनीत बनी जीसीजी हाॅस्टल की मिस फ्रेशर
गवर्नमेंटकाॅलेज फार वुमन में नए आए स्टूडेंट्स का सीनियर ने स्वागत किया। स्टूडेंट्स ने अपने जूनियर के लिए रंगारंग प्रोग्राम किया। इसमें प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर का स्वागत हाॅस्टल की कंवीनर वरिंदरजीत कौर ने किया। समारोह के दौरान मिस फ्रेशर मुकाबले के दौरान हरशवनीत कौर को मिस फ्रेशर चुना गया। सरबजीत कौर को फस्ट रनरअप और भावना को सेकेंड रनरअप चुना गया। विजेताओं का चुनाव कमलेश कौर, अनु, सोनिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर हाॅस्टल कमेटी के सदस्य किरपाल कौर, डॉ अनीता जोशी, गुरविंदर कौर उपस्थित थे। प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने स्टूडेंट्स को स्टडी में ध्यान देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की एक्टीविटीज से स्टूडेंट्स का कान्फीडेंस बढ़ता है इसलिए ये जरूरी हैं।