- Hindi News
- गडवासू की स्टूडेंट पल्लवी को मिला इंटरनेशनल ऑनर
गडवासू की स्टूडेंट पल्लवी को मिला इंटरनेशनल ऑनर
गुरुअंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी (गडवासू) और यूनिवर्सिटी आफ स्केच (कैनेडा) और फरी यूनिवर्सिटी (जर्मनी) के साथ हुए समझौते के तहत गडवासू की स्टूडेंट पल्लवी को कैनेडा में गर्मियों की सिखलाई प्रोग्राम में जाने का मौका मिला है। एनिमल बायोटेक्नोलॉजी स्कूल के निर्देशक डॉ. रमनीक ने बताया कि उसने अपनी खोज संबंधी पोस्टर पेश किया। उसके पोस्टर को बेस्ट पोस्टर का सम्मान भी हासिल किया है। पोस्टर मुर्गीफार्म की हवा का का कर्मचारियों के फेफड़े और असर संबंधी तैयार किया गया। पल्लवी, डॉ. आरएस सेठी और अन्य सहयोगियों ने इस पोस्टर को तैयार करने में मद्द की। पल्ली इस वक्त स्कूल आफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी कर रही है और वह कैनेडा की कनेडियन नेचुरल साइंस और इंजीनियरिंग खोज काउंसलर के अंतरराष्ट्रीय वजीफे के लिए चुनी गई है। इस स्टूडेंट ने इलाके गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।
वेटरिनरी यूनीवर्सिटी की स्टूडेंट पल्लवी को सम्मानित करते।