हैंडीकैप्ड लोगोंे को बांटे ट्राई साइकिल
लुधियानाર|भगवान महावीरसेवा संस्थान द्वारा श्रमण संघीय आचार्य सम्राट डॉक्टर शिव मुनि महाराज के जन्म दिन पर जैन स्थानक सिविल लाइंस में जितेंद्र मुनि महाराज के आशीर्वाद से कैंप लगाया। कैंप में 11 जरूरतमंद हैंडीकैप्ड लोगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर आदि दी गई। कैंप का उदघाटन अभय कुमार जैन, प्रेमलता जैन, अमित जैन, हितेश जैन परिवार ने किया। विधायक राकेश पांडे ने कहा कि आज के दौर में संस्थान हजारों दीन दुखियों की सेवा कर महान कार्य कर रहा हैं। संस्थान के प्रधान राकेश जैन ने बताया कि संस्था अब तक लगभग 1750 विकलांगों बनावटी अंग, बाजू, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन आदि दे चुका है। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन प्रेम सागर जैन, राजेश जैन, भगवान सिंह, सुनील गुप्ता, राजीव वर्मा, संजीव जैन, अनिशा जैन, विजय जैन, सुरेश जैन, कीमती लाल जैन, केशो राम विज आदि मौजूद रहे।