पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 552 पुलिस मुलाजिमों का तबादला हुआ

552 पुलिस मुलाजिमों का तबादला हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकमिश्नरेटलुधियाना के तहत आने वाले थानों में तैनात 525 पुलिस मुलाजिमों का ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस अफसरों के अनुसार कार्य प्रणाली को देखते हुए ही बड़े अफसरों के निर्देश पर यह तबादले हुए हैं।

जानकारी के अनुसार जो सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल , कांस्टेबल एपीओ पिछले काफी समय से एक ही पुलिस स्टेशन में तैनात थे उनके ही तबादले किए गए हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही 60 इंस्पेक्टरों सहित एएसआई रैंक के अफसरों के तबादले किए गए थे।

पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से पहली बार इतने बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 22 सब इंस्पेक्टर, 108 एएसआई, 256 हेड कांस्टेबल, 135 कांस्टेबल 4 एपीओ का तबादला किया गया है। जिन पुलिस मुलाजिमों का तबादला किया गया है उन्हें तुरंत अपनी ड्यूटी ज्वांइन करने के लिए कहा गया है।