पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को स्टूडेंट्स ने पीटा

लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे युवकों को स्टूडेंट्स ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आत्मपार्कके पास स्थित एक स्कूल की स्टूडेंट से छेड़छाड़ कर रहे बदमाशों को स्टूडेंट्स ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही स्टूडेंट्स के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवक रोजाना स्कूल की छुट्टी के टाइम पर स्कूल के सामने जाते और स्कूल से घर जा रही 10वीं क्लास की चार स्टूडेंट्स से रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। लड़कियों ने उनको ऐसा करने से मना किया फिर भी वह नहीं माने।

वीरवार को उक्त युवक दोबारा स्कूल की छुट्टी के टाइम गए। जब लड़कियों को छेड़ने लगे तो स्कूल के स्टूडेंट्स ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान एक स्टूडेंट ने फोन कर अपने घरवालों को भी मौके पर बुला लिया।बाद में जानकारी मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया।