पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े में किया हमला, 3 जख्मी

प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े में किया हमला, 3 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रॉपर्टीमें हिस्से को लेकर समराला चौक के निकट गुरु अर्जुन देव नगर में कुछ लोगों ने हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें सीएमसी में रेफर कर दिया। हमले की सूचना थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को दी गई।

पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जख्मियों की पहचान गौरव हांडा, राधे हांडा और राज हांडा के रूप में हुई है। प्रवेश हांडा ने बताया कि उसके बेटे के ससुराल वाले बेटी के लिए प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी बात चल रही थी तो दूसरे पक्ष के लोग गाली निकालने लगे। रोकने पर उन्होंने हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।

दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें बुलाकर उन पर हमला किया गया है। इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई है। जांच अफसर रवि शंकर ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

प्रॉपर्टी को लेकर हुए झगड़े के दौरान तोड़ा गया सामान दिखाती महिला।

प्रॉपर्टी को लेकर हुए झगड़े के बाद मारपीट में जख्मी अन्य रोष जताते हुए।