पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में सास को देखने गई, घर से 15 तोले सोना चोरी

अस्पताल में सास को देखने गई, घर से 15 तोले सोना चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलेमटाबरीके नेताजी नगर में दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चुला लिए। मकान मालकिन जब घर लौटी तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में पड़ी 13 हजार नकदी, 15 तोले सोना और अन्य कीमती सामान गायब था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पारस जैन की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अफसर ने बताया कि शिकायतकर्ता की प|ी वीरवार की सुबह घर को ताले लगाकर एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल अपनी सास के पास गई हुई थी। शाम को जब वह लौटी तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में पड़ी 13 हजार की नकदी, 15 तोले सोना अन्य सामान गायब था।