- Hindi News
- एटूजेड कंपनी के ऑटो ड्राइवर ने चार लोगों को मारी टक्कर
एटूजेड कंपनी के ऑटो ड्राइवर ने चार लोगों को मारी टक्कर
लुधियाना| शिंगारासिनेमा रोड पर स्थित गंदा नाले की पुली पर एटूजेड कंपनी का कूड़ा उठाने वाले एक ऑटो ड्राइवर ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें से दो लोगों के तो मामूली चोटें आई है लेकिन साइकिल और रेहड़ी सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जख्मियों की पहचान लक्की, पितांबर, सन्नी और राहुल के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी धर्मपुरा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ऑटो ड्राइवर की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोपाल वीरवार की सुबह 9 बजे के करीब एटूजेड कंपनी का कूड़ा उठाने वाला ऑटो लेकर जा रहा था। जब वह ऑटो लेकर बाबा थान सिंह चौक से आगे शिंगार सिनेमा रोड की पुली पर पहुंचा तो एकाएक उसका ऑटो पर संतुलन खो गया। जिससे ऑटो आगे रेहड़ी लेकर जा रहे लक्की से टकरा गया। इसके बाद गोपाल ने आगे साइकिल पर सवार होकर जा रहे पितांबर को टक्कर मारते हुए सन्नी और को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों जख्मी हो गए।