- Hindi News
- 12 लाख का साइकिल पार्ट्स खरीद कर नहीं किया भुगतान
12 लाख का साइकिल पार्ट्स खरीद कर नहीं किया भुगतान
यूपीकेगाजीपुर की एक फर्म ने नोवा साइकिल से सामान खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया। इतना ही नहीं यह कह कर पीछा छुड़ा लिया कि उनके पास माल नहीं पहुंचा और बैंक में पेमेंट भी रुकवा दी।
शिकायत मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस ने नोवा साइकिल के हरमिंदर सिंह पाहवा की शिकायत पर यूपी साइकिल स्टोर के मोहम्मद आफताब और हमीद अली के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में हरमिंदर सिंह ने बताया कि उक्त लोगों को उनकी कंपनी से माल सप्लाई किया गया था। आरोपियों को 12 लाख 3 हजार रुपये की मूल्य के साइकिल पार्ट्स भेजे थे।
आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर माल की सप्लाई ले ली। बाद में जब पेमेंट मांगी गई तो उसने पेमेंट देने से इंकार कर दिया और कहा कि उसे माल नहीं मिला। दस्तावेज दिखाने पर उसने कहा कि यह दस्तावेज उसके भतीजे की फर्म के हैं। आरोपी ने एडवांस में भुगतान के लिए दिए गए चेकों की पेमेंट भी बैंक में रुकवा दी।
मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मोहम्मद रशीद ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों ने साजिश कर ही धोखाधड़ी की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम यूपी भेजी जा रही है।