पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यार्न फैक्ट्री में ऑयल मशीन का चैंबर फटा, 11 कारीगर झुलसे

यार्न फैक्ट्री में ऑयल मशीन का चैंबर फटा, 11 कारीगर झुलसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| कोहाड़ा/ लुधियाना

कोहाड़ामार्गपर स्थित शिवा टैक्स फैब-2 यार्न फैक्ट्री में ऑयल मशीन का चैंबर फटने से 11 कारीगर झुलस गए। हादसे के दौरान जोरदार धमाका होने से दहशत फैल गई। फैक्ट्री और उसके साथ लगती इमारत के शीशे टूट गए। पता चलते ही आसपास के लोग बचाव के लिए फैक्ट्री पहुंचे और इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गंभीर रूप से जख्मी 5 लोगों को सीएमसी में भर्ती करवाया गया है। अन्य को निजी अस्पताल भेजा गया है।

सीएमसी में दाखिल कारीगरों की पहचान अजयपाल, मोहम्मद नूर आलम महेश के रूप में की गई है। कारीगर प्रवेशकर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सुरेश चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना वीरवार की सुबह 10.40 बजे हुई।

जख्मी हुए एक कारीगर ने बताया कि सभी कारीगर फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बोरो लोड ऑयल मशीन पर काम कर रहे थे। रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद दिन की ड्यूटी करने वाले कारीगर काम में जुटे हुए थे। उन्होंने बताया कि फाइबर मशीन में ऑयल चैंबर लगा होता है। जिसके तापमान को नियंत्रित करने के लिए सेंसर लगे होते हैं।

मशीन का तापमान बढ़ने के कारण सेंसर नहीं बजा। जिस कारण ऑयल गर्म होता रहा। किसी ने भी मशीन के बढ़ रहे तापमान की तरफ ध्यान नहीं दिया। एकदम से चैंबर फट गया और पास में काम कर रहे लोग झुलस गए। चैंबर के पास पड़े सामान में आग लग गई। धमाके के साथ ऑयल चैंबर फटने के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई।

धमाके के कारण फैक्ट्री की दीवारें भी हिल गईं। हादसे का शिकार हुए कारीगरों में रोष था कि हादसे के काफी समय बाद मिल इंचार्ज मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में लगा फायर सिस्टम भी खराब है। कई बार इसको बदलने के लिए कहा गया है। लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।

सुबह 10 :40 बजे िशवा टैक्स फैब-2 यार्न फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर जांच करते हुए।

^जख्मी हुए कारीगरों के बयान लेने के लिए टीम भेजी गई थी। लेकिन अभी किसी ने भी बयान नहीं दिए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी मशीन में तकनीकी खराबी के कारण ही हादसा हुआ है। जख्मियों के बयान पर ही कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टरमनिंदर सिंह, थानामाछीवाड़ा