- Hindi News
- मनरेगा मुलाजिमों ने की दिहाड़ी बढ़ाने की मांग
मनरेगा मुलाजिमों ने की दिहाड़ी बढ़ाने की मांग
अपनीमांगों को लेकर तीन दिन से धरना दे रहे मनरेगा मुलाजिमों ने वीरवार को कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने राज्य सरकार से मनरेगा के तहत काम करने वालों की मांगे पूरी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि 2008 में लेबर की दिहाड़ी 102 रुपये थी। जो अब महंगाई बढ़ने के साथ 200 रुपये कर दी गई है। लेकिन स्टाफ की कोई सैलरी नहीं बढ़ाई गई। उनका हर तरह से शोषण किया जा रहा है। उनको ओवर टाम, मेडिकल, डीए कुछ नहीं मिलता। उनको पक्का करने की जगह छह महीने बाद कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कर दिया जाता है। मनरेगा स्टाफ को पक्का करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। लेकिन पंजाब सरकार अपने किए वायदे पूरे नहीं कर रही हैं। मनरेगा मुलाजिमों ने पे स्केल लागू करने रेगुलर करने की मांग की है।
आज मनरेगा मुलाजिमों जिसमें परमजीत कौर, पुनीत गर्ग, विनीत, अमनप्रीत कौर, गुरदयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह दोराहा ने 24 घंटे की भूख हड़ताल की कैंडल मार्च निकाला। रोष मार्च में गुरमेल सिंह, तरसेम सिंह, प्रितपाल सिंह उपस्थित रहें।