दूसरी मंजिल पर खेल रहा बच्चा गिरा
लुधियाना| ओवरलॉक रोड के पास एक फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर खेल रहा बच्चा आंगन में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने उसे पाहवा अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की पहचान ओवर लॉक रोड के रहने वाले 8 साल के सुषम के रूप में हुई है। वीरवार की दोपहर बाद 4:30 बजे सुषम अन्य बच्चों के साथ फैक्ट्री की दूसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था। खेलते खेलते वह आंगन में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।