चाचा के साथ जमीन का सौदा कर 13 लाख ठगे
लुधियाना| भतीजेने चाचा के साथ जमीन का सौदा किया मगर रजिस्ट्री नहीं करवाई। इस मामले में धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने चेत सिंह नगर के रहने वाले ज्ञान चंद की शिकायत पर उसके भतीजे बिमल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ज्ञान चंद ने बताया कि उसने बिमल के साथ लोहारा में प्लॉट का सौदा 13 लाख रुपए का किया था। लेकिन रजिस्ट्री की तारीख तय होने के बाद भी बिमल रजिस्ट्रार दफ्तर नहीं आया। बाद में उसने गलत ढंग से प्लाट का इंतकाल भी करवा लिया। पता चलने पर उसने पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दी। जिस पर एसीपी आत्म नगर ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।