रंजिश में मारपीट कर किया जख्मी
लुधियाना| पुरानीरंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। खजूर चौक के पास हुई घटना में जख्मी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गुरबख्श कॉलोनी के बृज नाथ की शिकायत पर न्यू अशोक नगर के कुशल सहगल, मंजू लता और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की कुशल सहगल से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते कुशल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।