ससुराल में पत्नी से मारपीट, की तोड़फोड़
लुधियाना| इकबालगंजमें पति ने घरेलू झगड़े के बाद ससुराल में रह रही प|ी को घर में घुस मारपीट कर जख्मी कर दिया। घर में भी तोड़फोड़ की। महिला के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गया। महिला को घरवाले पास के निजी अस्पताल लेकर गए। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने इकबालगंज की रहने वाली किरन बाला की शिकायत पर रणजीत सिंह पार्क के कृष्ण गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सब इंस्पेक्टर बलदेव राज ने बताया कि किरन की शादी कृष्ण गोपाल के साथ 2005 में हुई थी। शादी के बाद दोनों में झगड़ा रहने लगा। चार साल पहले किरन अपनी दो बेटियों के साथ मायके गई कृष्ण 17 सितंबर को ससुराल आया और प|ी की पिटाई करते हुए घर में तोड़फोड़ की।