पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस ड्राइवर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बस ड्राइवर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गिलचौक पर बस को ओवरटेक करने के दौरान दूसरे बस के ड्राइवर ने बाइक पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होगा और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने जख्मी को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने धूरी लाइन के गुरमीत सिंह की शिकायत पर फतेहगढ़ साहिब के सवरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह बाइस से गिल रोड की तरफ जा रहा था। सरवन सिंह भी आत्म पार्क से गिल रोड की ओर बस लेकर जा रहा था। जब वह आगे जा रही बस को ओवरटेक करके आगे निकलने लगा तो साइड में जा रहे गुरमीत सिंह को टक्कर मार दी।