हेरोइन के साथ दो लोग पकड़े गए
लुधियाना| दसग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांव चौंता का रहने वाला कुलवंत सिंह और राय सिंह हैं। थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश की। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव दोआबा भैणी में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान दोनों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से दस ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के साथ इसकी तस्करी भी करते हैं।